ArpitGarg's Weblog

An opinion of the world around me

भूली बिसरी यादें

with 2 comments

कहाँ-कहाँ से पकड़ से लाये,
कैसे करतब करवाने को|
बंद कर दिए एक पिंजरे मैं,
आपस मैं खोपड़ टकराने को|

तीन मोर और दो थी मोरनी,
नई-नई पहचान हुई|
पग-पग कर थी राह जोड़नी,
कच्चा था धागा टूटी थी सुई|

प्यार था उमड़ा जिन बातों पर,
वो बातें कड़वी याद हुईं|
एक हाथ से ताली नहीं बजती,
कहावत ये साकार हुई|

मोर-मोरनी लड़े औ झगडे,
अपनों का नाम खराब किया|
होते हैं जीवन में लाखों लफड़े,
पर हाय ये विष क्यों सबने पिया|

नजरें मिला पाओगे अब तुम,
दर्पण मैं अपने आप से क्या|
गिर कर भी उठ पाओगे क्या,
नजरों मैं अपने आप के तुम|

भगवान् इन्हें सदबुद्धि देना,
आगें करतब कुछ ऐसा करें|
सब देखें और गुणगान करें,
कि मोर-मोरनी हों तो ऐसे,
और सभी का ये सम्मान करें|

Written by arpitgarg

January 14, 2009 at 10:08 am

2 Responses

Subscribe to comments with RSS.

  1. padh ke to lagta hai jaise bacchon ke liye liki hai. par samajh nahi aayi. bhaabvaarth batao.

    pankaaaa's avatar

    pankaaaa

    January 15, 2009 at 10:32 am

  2. अच्छी कविता है। हिन्दी में और भी लिखिये।

    उन्मुक्त's avatar

    उन्मुक्त

    January 14, 2009 at 12:51 pm


Leave a comment